Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोशिका की परिभाषा ! Defination Of Cell and their function

                    कोशिका (Cell)

प्रस्तावना (Introduction) कोशिका शरीर की सबसे छोटी इकाई है। यह शरीर की क्रियात्मक ओर संरचनात्मक सुक्ष्मतम इकाई है। शरीर में बहुत सारे गुण संरचना एवं कार्य करने वाली कोशिकाएं मिलकर ऊतक (Tissue ) का निर्माण करती है बहुत से ऊतक (Tissue ) मिलकर अंगों (Organ) का निर्माण करते हैं, प्रत्येक अंग (Organ) का अपना विशिष्ट कार्य होता है, कई अंग मिलकर तंत्र (System)‌ का निर्माण करते हैं प्रत्येक अंग तंत्र विशेष कार्य करते हैं।

कोशिका की परिभाषा ( Defination Of Cell) कोशिका एक अत्यंत सूक्ष्म संरचना होती है, जो जीवों की सबसे छोटी जीवित इकाई मानी जाती है। यह एक पतली झिल्ली से घिरी होती है, जिसके भीतर जीवद्रव्य (सायटोप्लाज्म), केंद्रक (न्यूक्लियस) और विभिन्न कोशिकांग (ऑर्गेनेल्स) पाए जाते हैं, जो जीवन से संबंधित विभिन्न क्रियाओं को संचालित करते हैं।"

कोशिका की खोज राबर्ट हुक ने सन् 1665 ई. में की थी ।

कोशिका संरचना (Cell Structure) कोशिका लम्बी गोल आयाताकार किसी भी आकृति की हो सकती है, इसका आकार कोई निश्चित नहीं होता है। कोशिका को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है 

1. कोशिका झिल्ली ( Call Membrane)

2. कोशिका दृव्य (Cytoplasm)

3. केन्द्रक(Nucleus)

1)कोशिका झिल्ली ( Call Membrane)

कोशिका झिल्ली को प्लाजा झिल्ली भी कहा जाता है, ये पतली झिल्ली के रूप में कोशिका के चारों तरफ स्थित होती है। कोशिका झिल्ली की मोटाई 75 से 110०A होती है यह दो परतों की बनी होती है जिसमें कुछ मोलिक्युल्स (Molecules)होते हैं। कोशिका झिल्ली का निर्माण प्रोटीन 75%, कार्बोहाइड्रेट 5% तथा फास्फोलिपिड 40% द्वारा बना होता है कोशिका झिल्ली रक्त (Blood) से भोजन के अवयव तत्व एवं आक्सीजन ग्रहण करती है और अपशिष्ट कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालती हैं।

- कोशिका झिल्ली के कार्य (Function Of Cell Membrane)

* यह जीव दृव्य की रासायनिक संरचना को बनाए रखने में सहायक होती है।

* कोशिका झिल्ली कोशिका की आन्तरिक संरचना को सुरक्षा प्रदान करती है।

* यह कोशिका को निश्चित आकृति प्रदान करती है।

2) कोशिका दृव्य (Cytoplasm)

सभी जीवित कोशिकाओं में कोशिका दृव भरा होता है। अर्थात कोशिका झिल्ली के अन्दर व केन्द्रक के बीच में एक तरल चिपचिपा पदार्थ व अर्द्वपारगम्य दृव भरा होता है जिसे साइटोंप्लाजा ‌कहते है।

कोशिका दृव्य कार्बन व अकार्बनिक पदार्थ से मिलकर बना होता है इसमें आक्सीजन (O2) व कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस पायी जाती है।

- कोशिका दृव के कार्य (Function Of Cell Cytoplasm)

कोशिका दृव्य में सभी जैविक क्रियाएं होती है, जैसे:- श्वसन, वृद्धि,पाचन, उत्सर्जन एवं जनन जैसी क्रियाएं होती है।

- कोशिका दृव्य में पाये जाने वाले अंग 

 1.माइटोकांड्रिया (Mitochondria):

 2. राइबोसोम (Ribosomes):

 3.अन्त: दृव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum- ER)

4. गाल्जी उपकरण (Golgi Apparatus):

5. लाइसोसम(Lysosomes):

6. सेन्ट्रोसोम(Centrosome)

 7. माइक्रोट्युबुल्स व माइक्रोफिलामेन्टस (Microtubules & Microfilaments)

8. रिक्तिकाये(Vacuoles)

9.ग्रेन्युल्स Granules 

3) केन्द्रक ( Nucleus)

यह कोशिका का सबसे बड़ा अंग ( Oregon) होता है सर्वप्रथम केन्द्रक को " एन्टोन वान ल्युकेन हांक" ने मछली की Rbc में देखा, मानव शरीर की समस्त कोशिकाओं में केन्द्रक पाया जाता है लेकिन मनुष्य की Rbc में केन्द्रक नहीं पाया जाता है यह Dna व प्रोटीन का बना होता है जिसे हिस्टोन कहते हैं।

केन्द्रक के निम्न भाग होते हैं -

 1.केन्द्रक झिल्ली 

 2.केन्द्रिका द्रव 

 3.गुणसूत्र 

 4.केन्द्रिका

- केन्द्रक के कार्य ( Function Of Nucleus)

* केन्द्रक कोशिका के सभी कार्य को नियंत्रित करता है।

जैसे - श्वसन, पाचन, उत्सर्जन और वृद्धि करना।

* यह कोशिका विभाजन में भाग लेता है।

*अनुवांशिक सुचनाओं का संचारण करना।


Post a Comment

0 Comments