कंकाल पेशीय ऊतक (Skeletal Muscle Tissue)
(Structure, Function, Types in Hindi)
🔹परिचय (Introduction): कंकाल पेशीय ऊतक हमारे शरीर की स्वेच्छिक गतियों (voluntary movements) के लिए जिम्मेदार होता है। यह मांसपेशियों का वह प्रकार है जो हड्डियों से जुड़ा होता है और मस्तिष्क के आदेश से संचालित होता है।
🔹परिभाषा (Definition): "कंकाल पेशीय ऊतक वह पेशीय ऊतक है जो हड्डियों से जुड़ा होता है और स्वेच्छिक से संकुचन कर शरीर की गति में सहायक होता है।"
🔹संरचना (Structure):
- यह ऊतक मांसपेशी तंतुओं (muscle fibers) से बना होता है।
- प्रत्येक तंतु लंबा, बेलनाकार, बहुकेंद्रक (multinucleated) और धारियों (striations) वाला होता है।
- इन तंतुओं में actin और myosin नामक संकुचन प्रोटीन होते हैं।
- यह ऊतक तंत्रिका तंतुओं से जुड़ा होता है, जिससे इसे मस्तिष्क से आदेश मिलता है।
-कोशिकाएं स्वरूप में व्यवस्थित (parallel arrangement) होती हैं, जिससे यह ताकतवर संकुचन कर सकता है।
🔹कार्य (Functions):
1. शरीर की हड्डियों को गति देना (चलना, दौड़ना, लिखना आदि)।
2. शरीर की मुद्रा और संतुलन बनाए रखना।
3. शरीर के जोड़ों को स्थिरता देना।
4. गर्मी उत्पन्न करना (संकुचन के दौरान)।
5. चेहरा, जीभ, आँखें आदि की गतिविधियों को नियंत्रित करना।
🔹प्रकार (Types of Skeletal Muscles):
कंकाल पेशियों को उनकी संरचना और कार्य क्षमता के आधार पर निम्नलिखित प्रकारों में बाँटा जाता है:
1.लाल मांसपेशी रेशे(Red Muscle Fibers) / धीमी मांसपेशियाँ (Slow-Twitch Fibers):
- इनमें मायोग्लोबिन और माइटोकॉन्ड्रिया अधिक होते हैं।
- यह धीमी गति से संकुचित होती हैं परन्तु अधिक समय तक कार्य कर सकती हैं।
- थकान देर से आती है।
उदाहरण: मैराथन दौड़ने वाले धावक की मांसपेशियाँ।
2.सफेद मांसपेशी रेशे (White Muscle Fibers) / तीव्र मांसपेशियाँ (Fast-Twitch Fibers):
- इनमें मायोग्लोबिन और माइटोकॉन्ड्रिया कम होते हैं।
- यह तेजी से संकुचित होती हैं लेकिन जल्दी थक जाती हैं।
- शक्ति वाले कार्यों के लिए उपयुक्त होती हैं।
उदाहरण: भार उठाने वाले खिलाड़ी की मांसपेशियाँ।
0 Comments