Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तंतु उपास्थि ऊतक क्या है what is fibrocartilage tissue, तंतु उपास्थि ऊतक की संरचना, कार्य और प्रकार – हिंदी मेंStructure, Function‌ & Types Of Fibrocartilage Tissue –in Hindi

 तंतु उपास्थि ऊतक (Fibrocartilage Tissue)

(Structure, Function‌ & Types Of Fibrocartilage Tissue –in Hindi)

परिचय (Introduction):

तन्तु उपास्थि ऊतक (fibrocartilage tissue) शरीर को लचीलापन, संरचना और सुरक्षा प्रदान करते हैं। तंतु उपास्थि ऊतक, उपास्थियों का एक ऐसा प्रकार है जो अत्यंत मजबूत और टिकाऊ होता है। यह अधिक दबाव, घर्षण और संपीड़न को सहन करने की क्षमता रखता है और हड्डियों के जोड़ और रीढ़ की हड्डियों के बीच cushioning प्रदान करता है।

 परिभाषा (Definition):

"तंतु उपास्थि ऊतक (Fibrocartilage) एक मजबूत उपास्थि ऊतक होता है जिसमें घने कोलेजन तंतुओं की उपस्थिति के कारण यह अत्यधिक संपीड़न और खिंचाव सहन करने में सक्षम होता है। यह मुख्यतः जोड़ों, रीढ़ और टेंडन के साथ पाया जाता है।"

 संरचना (Structure):

- कॉनड्रोसाइट्स (Chondrocytes): यह कोशिकाएं मैट्रिक्स में समूहों में पाई जाती हैं और "लैकूना (Lacunae)" नामक खोखले स्थानों में स्थित होती हैं।

- कोलेजन तंतु (Collagen fibers):बहुत घने और मोटे होते हैं, जो इस ऊतक को विशेष मजबूती और स्थायित्व प्रदान करते हैं।

- मैट्रिक्स (Matrix):जेली नुमा  पदार्थ जिसमें तंतु और कोशिकाएं निहित होती हैं।

- पेरिकॉन्ड्रियम (Perichondrium): तंतु उपास्थि में यह परत अनुपस्थित होती है, जिससे इसकी पुनः वृद्धि सीमित होती है।

 कार्य (Functions):

1. संपीड़न बलों को सहन करना (Compression resistance)।

2. हड्डियों के बीच shock absorber का कार्य करना।

3. हड्डियों को एक-दूसरे से जोड़ना और घर्षण को कम करना।

4. रीढ़ की हड्डियों के बीच लचकदार कुशन प्रदान करना।

5. जोड़ और टेंडन से हड्डियों का संबंध मजबूत बनाना।

प्रकार (Types of Fibrocartilage):

तंतु उपास्थि को कार्य और स्थान के आधार पर निम्न प्रकारों में बाँटा जा सकता है:

1. इंटरवर्टिब्रल फाइब्रोकार्टिलेज (Intervertebral Fibrocartilage):

- रीढ़ की हड्डियों (Vertebrae) के बीच पाया जाता है।

- Disc का निर्माण करता है जो झटका सहता है।

2. प्युबिक सिम्फिसिस (Pubic Symphysis):

- श्रोणि की दो हड्डियों को जोड़ता है।

- गर्भावस्था और प्रसव के दौरान लचीलापन प्रदान करता है।

3.मेनेसकस (Meniscus):

- घुटनों के जोड़ में पाया जाने वाला तंतु उपास्थि।

- घर्षण को कम करता है और स्थिरता बढ़ाता है।

 स्थान (Location):

- रीढ़ की हड्डियाँ : Intervertebral डिस्क के रूप में Shock Absorber

- घुटने : Meniscus के रूप में जोड़ की रक्षा ।

- श्रोणि : Pubic Symphysis जोड़ में लचीलापन।

- कंधे/हिप जोड़ : Labrum के रूप में जोड़ को गहराई देना।

Post a Comment

0 Comments