Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोशिका विभाजन की परिभाषा Definition of Cell Division, कोशिका विभाजन के प्रकार Types of cell division

 कोशिका विभाजन(cell division) 

- एक कोशिका का दो कोशिका में विभक्त होना कोशिका विभाजन कहलाता है। 

- यह कोशिका का एक विशिष्ट लक्षण है, जो वृद्धि, पूनरुद् भवन, प्रजनन आदि के लिए आवश्यक है।

- कोशिका विभाजन निम्न दो प्रकार से होता है 

1. समसूत्री विभाजन या अप्रत्यक्ष विभाजन(Mitosis or indirectic division)

2. अर्धसूत्री विभाजन या प्रत्यक्ष विभाजन(meiosis or direct division)

1. समसूत्री विभाजन या अप्रत्यक्ष विभाजन(Mitosis or indirectic division):

समसूत्री विभाजन का एक कोशिकाओं (somatic cell) मैं पाया जाता है, 

- इसमें विभाजन के समय, प्रोफेज, मेटाफेज, एनाफेज, टीलोफेज आदि अवस्थाएं पाई जाती है।

- जो अर्धसूत्री विभाजन में अनुपस्थित होती है। 

- इस प्रक्रिया में दो समान कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है तथा गुणसूत्र व जींस की पुनरावृत्ति होती है।

- कोशिका विभाजन एक चक्रीय प्रक्रिया है इसे कोशिका चक्र(cell cycle) कहते हैं।

कोशिका चक्र में दो प्रावस्थाएं पाई जाती है। 

A. अंतरावस्था(Interphase)

 B. विभाजन प्रावस्था (Division phase) 

 अंतरावस्था(Interphase) को तीन उप अवस्थाओं में बांटा गया है:-

1.G1 Phase 

2. S.Phase 

3.G2 Phase 

1.G1 Phase:- इसे वृद्धि Phase I भी कहते हैं, इस प्रावस्था में 12 घंटे का समय लगता है, इस फेज में डीएनए का संश्लेषण नहीं होता है, इसलिए इसे Pre DNA Synthesis Phase (प्री डीएनए सिंथेसिस फेज) भी कहते हैं।

2. S.Phase:- इस अवस्था में डीएनए का संश्लेषण होता है, अधिकांश हिस्टोन प्रोटीन का संश्लेषण इसी से होता है। इस प्रावस्था में 6 से 8 घंटे का समय लगता है।

3.G2 Phase:- इस पोस्ट डीएनए संश्लेषण प्रावस्था भी कहते हैं, इस अवस्था में कोशिका वृद्धि, एंजाइम और प्रोटीन संश्लेषण होता है। इस अवस्था में क्रोमोसोम का Replication पूर्ण होता है।

यह पूरी प्रावस्था तीन से पांच घंटे में पूर्ण होती है। 

समसूत्री विभाजन(Mitosis) में केंद्रक विभाजन:-

इसमें क्रोमोसोम के दो सेट अलग-अलग न्यूक्लियाई में बंटे होते हैं। इसमें चार प्रावस्थाएं पाई जाती है।

(1) पूर्वावस्था(Prophase)

(2) मध्यावस्था(Metaphase)

(3) पश्च्यावस्था(Anaphase)

(4)अन्त्यावस्था(Telophase)

2.अर्धसूत्री कोशिका विभाजन (Meiosis Cell Division)

- यह मुख्यतः जनन कोशिकाओं में होता है। इस प्रकार की कोशिकाओं को Meiocytes कहते हैं।

इस विभाजन द्वारा एक द्विगुणित कोशिका से चार अगुणित कोशिकाओं का निर्माण होता है, इसमें दो प्रकार के विभाजन पाए जाते हैं

(1) अर्धसुत्रीय विभाजन प्रथम (1st Meiosis) या विषम रूपी विभाजन(Heterotypic Division)

(2) अर्धसूत्री विभाजन द्वितीय(2nd Meiosis )या समसूत्री विभाजन(Hemotypic Division)

Post a Comment

0 Comments