Topic - 4
अध्यक्ष महोदय
लेखक का नाम- शरद जोशी
प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-
क) कष्ट व बदसूरती के परिणाम स्वरुप किसका जन्म हुआ है?
उत्तर:- अध्यक्ष का।
ख) अध्यक्ष किस की गरिमा होती है-
उत्तर:-सभा की।
ग) अच्छे अध्यक्ष का मस्तिष्क होता है-
उत्तर:-नो रतन चटनी जैसा।
घ) 'अध्यक्ष महोदय' किस की विधा है-
उत्तर:-निबंध।
ड़) पुराने अध्यक्षों की शेरवानी उसे किस प्रकार गंध आने लगती है-
उत्तर:-अध्यक्षता की गन्ध।
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
क) अच्छे अध्यक्ष रेडीमेड अध्यक्ष होते हैं।
ख) अच्छे अध्यक्ष प्रमुख वक्ता से असहमत हो जाते हैं।
ग) अध्यक्षता एक मर्ज है।
घ) अध्यक्षता करने के बाद अध्यक्ष सुख की नींद सोता है।
ड) लोग मरते हैं और अध्यक्ष जीवित रहता है।
प्रश्न 3 सत्य /असत्य लिखिए-
1) 'अध्यक्ष महोदय' एक अच्छी कहानी है।
उत्तर:-असत्य।
2) 'अध्यक्ष महोदय' के लेखक नरेंद्र जोशी है।
उत्तर:-असत्य।
3) अच्छे अध्यक्ष रेडीमेड अध्यक्ष होते हैं।
उत्तर:-सत्य।
4) अध्यक्षता एक मर्ज है।
उत्तर:-सत्य।
5) अध्यक्ष गंभीर किस्म का प्राणी होता है।
उत्तर:-सत्य।
प्रश्न 4 एक /शब्द वाक्य में उत्तर दीजिए-
1) 'अध्यक्ष महोदय' किस विधा का लेख है?
उत्तर:-व्यंग्य।
2) 'अध्यक्ष महोदय' के लेखक का नाम लिखिए-
उत्तर:-शरद जोशी।
3) अध्यक्षता क्या है?
उत्तर:-एक मर्ज ।
4) अध्यक्षता की एक विशेषता बताओ।
उत्तर:-वह देर से आता है।
5) धीरे-धीरे सभा भवन किसकी तरह खाली हो जाता है?
उत्तर:-विचार शुन्य, दिमाग की तरह।
प्रश्न 5 सही जोड़ी
उत्तर:- (अ) (ब)
1) शरद जोशी - व्यंग्यकार
2) लाभ - हानि
3) अध्यक्ष महोदय - व्यंग्य
4) वक्ता - श्रोता
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1 पेशेवर अध्यक्ष किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर:- पेशेवर अध्यक्ष के पास दो प्रकार की शेरवानिया होती है, उसमें एक काली होती है।
प्रश्न 2 अध्यक्ष को गंभीर किस्म का प्राणी क्यों कहा गया है?
उत्तर:-अध्यक्ष को गंभीर किस्म का प्राणी कहा जाता है। उसमें यह भ्रम बनाए रखने की शक्ति होती है कि वह गंभीर है।
प्रश्न 3 रेडीमेड अध्यक्ष किसे कहा जाता है?
उत्तर:-अच्छे अध्यक्ष रेडीमेड अध्यक्ष होते हैं। वह किसी भी विषय पर बोल सकते हैं।
प्रश्न 4 पुराने अध्यक्ष की शेरवानीयों से किस प्रकार की गंध आती है?
उत्तर:-पुराने अध्यक्ष की शेरवानीयो से अध्यक्षता की गंध आने लगती है।
प्रश्न 5 अध्यक्षता करने को मर्ज क्यों कहा गया है?
उत्तर:-अध्यक्षता एक मर्ज है। लग गया यानी हमेशा के लिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1 अध्यक्ष के बारे में सामान्य धारणा क्या है?
उत्तर:-अध्यक्ष के बारे में यह धारणा है कि वह चुने गए या बनाए गए होते हैं। पर असली अध्यक्ष न बनाया जाता है, न चुना जाता है। वह पैदा होता है।
प्रश्न 2 अध्यक्ष के देर से आने के कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:- अध्यक्ष प्राय: देर से आता है। जिस वस्तु पर कंट्रोल लग जाता है, वह दुकान देर से खुलती है, भीड़ पहले लग जाती है। बड़ा अध्यक्ष देर से आता है, क्योंकि वह व्यस्त होता है।
प्रश्न 3 अध्यक्ष बनने वाले कितनी तरह से अध्यक्ष बनते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:-अध्यक्ष बनने वाले कई तरह से अध्यक्ष बनते हैं। कुछ चौककर अध्यक्ष बनते हैं, कुछ सहज अध्यक्ष बन जाते हैं, कुछ दूल्हे की तरह लगाते- मुस्कुराते अध्यक्ष बनते हैं। कुछ यो अध्यक्ष बनते हैं, जैसे शहीद होने जा रहे हो। कुछ हेडमास्टर की अदा से अध्यक्ष बनते हैं।
प्रश्न 4 अध्यक्षीय दायित्व का निर्वहन करने के पश्चात अध्यक्ष घर -जाकर सुख की नींद क्यों सोता है?
उत्तर:-अध्यक्षता करने के बाद अध्यक्ष सुख की नींद सोता है। नए -नए अध्यक्ष घर जाकर पत्नी को बताते हैं कि आज क्या हुआ और अपना पूरा भाषण दोहराते हैं। देर रात तक अपने भाषण पर खुद मोहित हो सो जाते हैं।
प्रश्न 5 अच्छे अध्यक्ष के मस्तिष्क की हालत कैसी होती है?
उत्तर:-अच्छे अध्यक्ष के मस्तिष्क की हालत उस नवरत्न चटनी की तरह हो जाती है, जिसमें काजू और किशमिश का स्वाद एक हो जाता है। सब में एक-सा मजा आने लगता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1अध्यक्षता करते समय अध्यक्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:-अध्यक्षता करते समय अध्यक्ष प्राय: हर पांचवें मिनट पर मुस्कुराता है। ऐसा वह तब करता है, जब इसकी कोई वजह नहीं होती। हर 2:30 मिनट पर वह जनता की तरफ देखता है, हर 1 मिनट बाद सामने की पंक्ति में बैठे लोगों को और हर 2 मिनट बाद महिलाओं को। इस बीच वह छत की तरफ देखता है।ठुडृडी पर अगुलिया फैर सोचता है कि शेव कैसी बनी? लगातार बदन खुजालने और बार-बार टोपी सिर पर रखने- उतारने की आदत भी अध्यक्षों में देखी जाती है। कुछ अध्यक्ष वक्ताओं को निरंतर आश्चर्य से देखते रहते हैं कि आखिर वह क्या कह रहा है, क्यों कह रहा है और कब तक कहेगा।
प्रश्न 2 'अच्छे अध्यक्ष' की विशेषता बताइए।
उत्तर:-अच्छा अध्यक्ष प्राय: देर से पहुंचता है। अच्छे अध्यक्ष रेडीमेड अध्यक्ष होते हैं। अच्छे अध्यक्षों की अदा है कि वे प्रमुख वक्ता से असहमत हो जाते हैं।
प्रश्न 3 अच्छे अध्यक्ष प्रमुख वक्ता से असहमत होते हैं, कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:-अच्छे अध्यक्ष प्रमुख वक्ता से असहमत हो जाते हैं। वह सर्वज्ञ एक जैसा वक्तव्य देते हैं, वह सभी जगह गोलमाल ही बोलते हैं। वह प्रमुख वक्ता का विरोध इसलिए करते हैं कि इस विरोध से वे समझते हैं कि उनकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। जबकि यह विरोध केवल शाब्दिक छलमात्र होता है। प्रमुख वक्ता से असहमत होना उसका अहम है।
प्रश्न 4 'अध्यक्ष महोदय' शरद जोशी का राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य है। इस विषय पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:-'अध्यक्ष महोदय' शरद जोशी का राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य है। आज की राजनीति में भाषणों की भरमार रहती है। औपचारिकतावश 'अध्यक्ष' अनिवार्य है। इसी प्रकार किसी भी सामाजिक कार्य को मूर्त रूप देना हो, बिना अध्यक्ष के वह कार्य प्रारंभ हो ही नहीं सकता।पूरे व्यंग्य में राजनीति एवं समाज के बुद्धि वर्ग की खबर ली है।
प्रश्न 5 भाव स्पष्ट कीजिए-
1) नरगिस जब बेनूरी पर काफी रो लेती है, तब आप शहर में जन्म लेते हैं।
उत्तर:-अध्यक्षता करने के लिए ही। किसी हताश एवं निराश व्यक्ति के जीवन में अचानक आशा की किरण दिखाई दे जाती है, उसी प्रकार शहर की निराशा को दूर करने के लिए किसी अध्यक्ष का जन्म हो ही जाता है।शहर की पूरी पीढ़ी एक अध्यक्ष को या उसके तीन चार अध्यक्षीय भाषण को जलते हुए जीवित रहते हैं।
2) 5 - सौ वर्ष बाद तो अध्यक्षता इतनी विकसित हो जाएगी कि खुद माइक वाला अपने साथ अध्यक्ष लाएगा और मंच पर फिट कर देगा।
उत्तर:-व्यंग्यकार कहता है कि हर सभा में जब तक माइक और अध्यक्ष फिट नहीं होते, सभा की ठिठकी रहती है। बिना माईक के अध्यक्ष अपने को अध्यक्ष ही नहीं समझता। 50 सौ वर्ष बाद अध्यक्षता का विकास होगा और इस विकास के दौर में शायद खुद माइक वाला अपने साथ अध्यक्ष लाकर मंच पर फिट कर देगा।
3) लोग मरते जाते हैं और अध्यक्ष जीवित रहा शोक सभाओं में बोलता रहता है।
उत्तर:- व्यंग्यकार कहता है कि मनुष्य के मरने के बाद शोक - सभाओं में भी वह अध्यक्षता का भाषण देता है। व्यंग्य है- लोग मरते जाएंगे, अध्यक्ष जीवित रहेगा- शोक- सभाओं में भाषण देने के लिए।
भाषा अध्ययन
प्रश्न 1 वाक्य शुद्ध कीजिए-
क) ग्राहक लापरवाह हो जाती है।
उत्तर:-ग्राहक लापरवाह हो जाते हैं।
ख) केवल मात्र अध्यक्षता के लिए शेरवानी सिलवाते हैं। उत्तर:-केवल अध्यक्षता के लिए शेरवानी सिलवाते हैं।
ग) वह सप्रमाण सहित पत्र लेकर उपस्थित हो गया ।
उत्तर:-वह सप्रमाण पत्र लेकर उपस्थित हो गया।
घ) गांधी जी का देश सदा आभारी रहेगा।
उत्तर:-देश गांधीजी का सदा आभारी रहेगा।
ड़) आपका भवदीय।
उत्तर:-भवदीय।
प्रश्न 2 निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर अर्थ के आधार पर वाक्य भेद लिखिए-
1) शायद आप परेशान हो जाए।
उत्तर:-संदेह वाचक।
2) क्या यही रात है?
उत्तर:-प्रश्नवाचक।
3) अध्यक्ष गंभीर किस्म का प्राणी होता है?
उत्तर:-विधानवाचक।
4) आप इस पर विचार करें।
उत्तर:-आज्ञावाचक।
5) आएगा नहीं तो जाएगा कहां।
उत्तर:-निषेधवाचक।
6) यदि सूर्य हमारे देश में पहले उठता है तो रात भी पहले यहां होती है।
उत्तर:-संकेतवाचक।
7) ईश्वर आपका भला करें।
उत्तर:-विधि वाचक।
प्रश्न 3 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए-
1) अध्यक्ष महोदय मुस्कुराने लगे। (प्रश्नवाचक में।)
उत्तर:-क्या अध्यक्ष महोदय मुस्कुराने लगे?
2) अध्यक्ष सुख की नींद सोता है। (निषेधात्मक मैं।)
उत्तर:-अध्यक्ष सुख की नींद नहीं सोता है।
3) आप परेशान हो जाएंगे। (संदेह वाचक में।)
उत्तर:-शायद आप परेशान हो जाए।
4)अच्छे अध्यक्ष प्रमुख वक्ता से असहमत होते हैं। (संकेतवाचक में।)
उत्तर:-यदि अच्छा अध्यक्ष है, तो वह प्रमुख वक्ता से असहमत हो जाते हैं।
5) कितना अद्भुत दृश्य है। (विस्मय वाचक में।)
उत्तर:-कितना अद्भुत दृश्य है!
प्रश्न 4 नीचे दिए शब्दों में से मूल शब्द उपसर्ग और प्रत्यय अलग कीजिए-
अध्यक्षता, अनुकरण, सम्माननीय, गंभीरता, असामान्य, विदेशी
उत्तर:-शब्द। उपसर्ग मूल शब्द। प्रत्यय
1) अध्यक्षता - अध्यक्ष। ता
2) अनुकरण अ अनुकरण -
3) सम्माननीय - सम्मान ईय
4) गंभीरता - गंभीर। ता
5) असामान्य अ सामान्य। -
6) विदेशी - विदेशी ई
प्रश्न 5 निम्नांकित शब्दो के विलोम शब्द लिखिए-
लाभ, विकसित, उपाय, मर्यादित, समस्या, पर्याप्त
उत्तर:- लाभ - हानि
विकसित - अविकसित
उपाय। - अनुपाय
मर्यादित - अमर्यादित
समस्या - असमस्या
पर्याप्त - अपर्याप्त
0 Comments